फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   By forming a firm in the name of relatives, the principals and employees cheated lakhs, action

रिश्तेदारों के नाम से फर्म बनाकर प्रधानों और कर्मचारियों ने लगाया लाखों का चूना, कार्रवाई

Tue, 26 Apr 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
By forming a firm in the name of relatives, the principals and employees cheated lakhs, action
पीलीभीत। प्रधानों और कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम से फर्म बनाई, उन्हीं के माध्यम से सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी सामग्री सप्लाई कराकर लाखों के बजट का बंदरबांट कर लिया। मामला सामने आने के बाद डीएम ने ऐसी 111 फर्म और वेंडरों को मनेरगा पोर्टल से हटाने और संबंधित एपीओ का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही दस फर्म को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मनरेगा कार्यों को लेकर डीएम के पास तमाम शिकायतें पहुंची थी। इनमें कुछ प्रधानों और कर्मचारियों को लेकर शिकायतें थी कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नामों से फर्म पंजीकृत कराकर सामग्री सप्लाई करा रहे हैं। डीएम ने मामले की जांच कराई तो एक-दो नहीं बल्कि ऐसी तमाम फर्में सामने आईं। डीएम ने सोमवार को इस मामले में कार्रवाई की। मनरेगा पोर्टल से 111 वेंडर और फर्मों को निष्क्रिय करने के साथ संबंधित ब्लॉक के एपीओ का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। निर्देश दिए कि जब तक पोर्टल से इनके नाम नहीं हट जाते और एपीओ इसके सुबूत नहीं देते तब तक इनका वेतन जारी नहीं किया जाएगा। ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों के रिश्तेदारों के नाम से पंजीकृत फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन फर्मों को जारी किए नोटिस
श्रीराम एंटरप्राइज, मेसर्स श्री बालाजी सीमेेंट स्टोर, रामा ट्रेडर्स, मेसर्स गंगवार एजेंसी, कबरी ब्रिक फील्डस, पूजा ब्रिक फील्डस, प्रताप सत्यम, मेसर्स कादरी ब्रिक सेंटर, रजा ब्रिक, वारसी ब्रिक फील्डस।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मनरेेगा कार्यों में लगाया लाखों का चूना
मनरेगा कार्यों के तहत प्रधानों ने कर्मचारियों से मिलकर लाखों रुपये का चूना लगाया। अब प्रशासन इसकी भी जांच करा रहा है कि संबंधित फर्मों के माध्यम से कितना काम कराया गया। विभाग से मिली जानकारी के मुताबित कई जगह फर्जी बिल लगाकर पैसा निकाल लिया गया। धरातल पर वो कार्य हुए ही नहीं। पूरे जिले में जांच के बाद ही सामने आएगा कि असल में कितने रुपये का चूना लगाया गया है।

कुछ प्रधानों और कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम से फर्म पंजीकृत करा रखी थी। मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में उन्हीं फर्मों से सप्लाई हो रही थी। ऐसी फर्म को नोटिस जारी किया गया है। एपीओ का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed