{"_id":"69937773c0993b05900e17ac","slug":"businessman-accused-of-sexually-exploiting-woman-for-two-years-by-deceiving-her-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153911-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: व्यापारी पर झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: व्यापारी पर झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन
पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
पूरनपुर। नवाबगंज के रेडीमेड कपड़ा व्यापारी पर निकाह का झांसा देकर युवती से दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। बाद में आरोपी ने युवती से निकाह करने से इन्कार कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि दो साल पहले नगर की पीर बाजार में कपड़े की दुकान लगाने वाले नवाबगंज के व्यापारी से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। वह प्रत्येक सोमवार को बाजार में उससे मिलने पहुंचती थी। आरोप है कि व्यापारी ने उसे निकाह का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। इस दौरान चोरी से अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।
नौ फरवरी को व्यापारी उसे अपने घर नवाबगंज ले गया। घर में उसने शारीरिक संबंध बनाए। निकाह की जिद करने पर आरोपी के परिजन ने उसे कमरे में बंद कर दिया। उसकी मां को सूचना देकर नवाबगंज बुलाया और दो दिन बाद निकाह करने का आश्वासन देकर मां के साथ उसे घर भेज दिया। इसके बाद 12 फरवरी को फिर आरोपी व्यापारी ने फोन कर उसे घर बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी के घर ताला पड़ा मिला। उसने नवाबगंज थाने पहुंचकर पूरी जानकारी दी। वहां की पुलिस ने उसे पिता के साथ घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --