फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   business

बाजार तो खुल गए मगर कपड़ा व्यवसाय ने नहीं पकड़ी रफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
business
बरखेड़ा (पीलीभीत)। लॉकडाउन में दुकानें बंद होने के बाद नुकसान झेल चुके कपड़ा व्यापारियों का अनलॉक के डेढ़ माह बाद भी राहत नहीं मिल सकी है। उनका कहना है कि बाजार तो खुल गए मगर दिक्कत बनी हुई है। सहालग निकलने से कारोबार को गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक बरखेड़ा क्षेत्र में 50 से अधिक कपड़े की दुकानें हैं। आम दिनों में प्रतिदिन चार से पांच लाख रुपये तक का कारोबार होता था। मगर कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले साल मार्च से ही परेशानी बनी हुई है। पिछले साल कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा तो नुकसान हो गया था। इस बार सहालग के समय में लगे लॉकडाउन से बाजार को रफ्तार नहीं मिल सकी। एक जून से दुकानें तो खुल गईं, मगर अब लोग जरूरत के हिसाब से ही कपड़े की खरीदारी कर रहे हैं। इस वजह से बिक्री महज 25 प्रतिशत रह गई है। व्यापारियों का कहना है कि यही हाल रहा तो छोटे व्यापारियों की दुकानें ही बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

व्यापारियों का दर्द
कपड़े का कारोबार सहालग में रफ्तार पकड़ता है, मगर उस समय कोरोना संक्रमण बढ़ा और लॉकडाउन लग गया। अब अनलॉक में दुकानें तो खुल गई हैं, मगर ग्राहक नहीं रह गए हैं। - इंतजार अहमद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से कारोबार ठप पड़ा हुआ है। आम दिनों की अपेक्षा 25 प्रतिशत की भी बिक्री अब नहीं रह गई है। ऐसे ही चलता रहा तो छोटे व्यापारियों की दुकान पर तो ताले लग जाएंगे। - सूर्यप्रकाश अग्रवाल
सेल पूरी तरह से ठप है। लोग अब जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं। जो नुकसान हो चुका, उसकी तो भरपाई होना मुश्किल है। बस आगे और नुकसान न हो, इसके लिए राहत मिलनी चाहिए। - मनमीत सिंह

कोरोना की मार से पिछले साल से ही कारोबार ठप है। सहालग में इस बार उम्मीद थी, मगर उन्हीं दिनों में लॉकडाउन लग गया। बिजली का बिल, दुकान के रखरखाव और कर्मचारी का वेतन निकालना ही महंगा पड़ता है। सरकार को कुछ राहत देनी चाहिए। - राजू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed