{"_id":"670d86ffa18dd986e3030717","slug":"business-done-on-green-belt-notice-issued-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-124052-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टनकपुर रेलवे ट्रैक का शुरू किया ज्वाइंट सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टनकपुर रेलवे ट्रैक का शुरू किया ज्वाइंट सर्वे
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर रेलवे ट्रैक पर बनबसा-खटीमा के बीच ट्रैक पर केबल मिलने के बाद आरपीएफ ने ट्रैक पर ज्वाइंट सर्वे शुरू कर दिया है। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी सतर्कता को बढ़ा दिया गया है।
बनबसा-खटीमा के पास रेलवे ट्रैक पर केबल मिलने के बाद एक बार फिर से वहां पर सतर्कता बढ़ा दी गई। आरपीएफ ने यातायात निरीक्षक सहित विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर वहां पर ज्वाइंट सर्वे शुरू कर किया है। जिससे रेल परिचालन में किसी तरह की कोई दिक्कत न आने पाए।
साथ ही आस-पास रहने वाले लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। संदिग्ध व्यक्ति या फिर कोई वस्तु मिलने पर उन्हें सूचना देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भी विभागीय अधिकारियों ने अन्य रेल मार्गों पर सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन ने बताया कि संयुक्त सर्वे करा रहे हैं। सतर्कता बरती जा रही है।