{"_id":"68582a85776d5053c10514f4","slug":"bus-started-for-varanasi-tickets-can-be-bought-through-mobile-phone-also-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138286-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वाराणसी के लिए बस शुरू, मोबाइल फोन के जरिये भी ले सकेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वाराणसी के लिए बस शुरू, मोबाइल फोन के जरिये भी ले सकेंगे टिकट
विज्ञापन
पीलीभीत। स्थानीय डिपो से अब यात्रियों को वाराणसी जाने के लिए भी बस मिल सकेगी। यह बस सुबह तड़के यहां से रवाना होगी। इसके बाद अगले दिन वहां से वापस होगी। यात्री मोबाइल फोन के जरिये भी इस बस का टिकट बुक करा सकेंगे।
स्थानीय डिपो से 120 बसों का संचालन दिल्ली सहित कई बड़े शहरों के लिए हो रहा है। इनमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य मार्गों पर एक-दो बसों का ही संचालन हो रहा है। इस मार्ग पर वाराणसी के लिए एक भी बस का संचालन नहीं था, जिसकी मांग लंबे समय से यात्री कर रहे थे।
यात्रियों की मांग को देखते हुए विभागीय स्तर से इसका पत्राचार शुरू हुआ। अधिकारियों से संस्तुति के बाद अब स्थानीय डिपो से वाराणसी के लिए एक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह बस सुबह साढ़े पांच बजे यहां से रवाना होगी, जो रात करीब नौ बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहां से अगले दिन सुबह साढ़े तीन बजे यह बस पीलीभीत वापसी करेगी।
विज्ञापन
यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए परिचालक का नंबर भी साझा किया जाएगा। इससे यात्री मोबाइल फोन के जरिये भी अपना टिकट बुक करा सकेंगे। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के लिए बस का संचालन शुरू करा दिया गया है। बस संचालन सही से हो सके, इसके लिए विभागीय स्तर से इसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।