Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bus collided with a tree due to driver dozing off, 12 passengers injured

Pilibhit News: चालक को झपकी आने से पेड़ से टकराई बस, 12 यात्री घायल

Wed, 30 Oct 2024 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with a tree due to driver dozing off, 12 passengers injured
जहानाबाद क्षेत्र में पेड़ से टकराई बस।संवाद
जहानाबाद (पीलीभीत)। चालक को झपकी आने से लखीमपुर जा रही यात्री बस हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक घायल को बरेली रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार की रात करीब दो बजे हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम हरिद्वार से एक निजी बस यात्रियों को लेकर लखीमपुर के लिए रवाना हुई। बस में करीब 65 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद कस्बे के निकट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले। हादसे में 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर घायल एक व्यक्ति को बरेली रेफर कर किया गया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह हुए घायल



हादसे में घायल हुए यात्रियों में लखीमपुर के धौरहरा निवासी लवकुश, गजराज, जसनगर निवासी रणजीत, निघासन निवासी अंशुल, उसकी पत्नी गीता और पुत्र सुरजीत के अलावा विनोद, बाल किशुन, रिंकी व सिंगाही निवासी रंजीत सिंह, गोल्डी, रामबाबू शामिल रहे। इनमें से गोल्डी को बरेली रेफर किया गया।





हादसे में चालक को भी चोट आई थी। बस को कब्जे में लेकर ललौरीखेड़ा चौकी पर खड़ा करवा दिया गया है। - मनोज कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी जहानाबाद

जहानाबाद क्षेत्र में पेड़ से टकराई बस।संवाद

जहानाबाद क्षेत्र में पेड़ से टकराई बस।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed