{"_id":"56fd645a4f1c1bbb41f00105","slug":"bullion-traders-continue-to-encompass-the-31st-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों का धरना 31वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों का धरना 31वें दिन भी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने 31वें दिन भी अपना कारोबार बंद रखा। कुछ सराफा व्यापारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर हड़ताल का विरोध किया, लेकिन बाकी व्यापारियों ने एक स्वर से हड़ताल जारी रखने की बात कही।
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर जिले में सराफा व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शहर के मोतीराम चौराहे पर नारेबाजी कर धरना दिया। इस बीच धरना स्थल पर पहुंचे कुछ सराफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी में न आने की बात कहते हुए हड़ताल का विरोध किया, लेकिन बाकी व्यापारियों ने हड़ताल जारी रखने की बात कही। महामंत्री शैली अग्रवाल ने कहा कि जिन व्यापारियों से एक्साइज विभाग ने नोटिस वापस लिए हैं, वे केवल 60 दिनों को टाले गए हैं, इसलिए इंसपेक्टर राज हटाने की बात कतई गलत है। यदि किसी के बहकावे में आकर हड़ताल से किनारा किया गया तो आगे होने वाली उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर एसोसिएशन से सहायता मिलने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो व्यापारी इस तरह की हरकतें कर अपने निजी हितों की पूर्ति करना चाह रहे हैं वह सचेत हो जाएं। सभा में हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। युवा सराफा व्यापारियों ने शहर में बाइक रैली भी निकाली। इस दौरान कुछ सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल ली। इस पर बाइक रैली में शामिल व्यापारियों ने उन्हें एसोसिएशन के निष्कासित करने की चेतावनी दी। तय हुआ कि अब प्रत्येक दिन बाइक रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष जग्गोबाबू अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, प्रयांश अग्रवाल, विदित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, सजल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अचल रस्तोगी, हरिबाबू अग्रवाल, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।