फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bullion Association president beaten

सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष को पीटा, बाजार बंद

Thu, 24 Sep 2015 11:28 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 24 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bullion Association president beaten
रामलीला में दुकान के लिए जमीन न देने से नाराज एक दुकानदार ने मेला कमेटी
विज्ञापन
प्रबंधक व सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल की पिटाई कर दी। इस पर गुस्साए सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला बाजार कटरा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 9.30 बजे वह मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। वहां पहले से मौजूद मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मेवान अहमद रामलीला मेले में दुकान लगाने के लिए जमीन न देने का आरोप लगाकर झगड़ा करने लगा। उन्होंने शांत करने की काफी कोशिश की, लेकिन मेवान नहीं माना और गालियां देने लगा। विरोध करने पर मारपीट की, कपड़े फाड़ डाले और जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना मिलने पर गुस्साए सर्राफा व्यापारियों ने घटना के विरोध में दुकानें बंद कर दीं और इकट्ठे होकर कृष्ण कुमार के साथ कोतवाली गए। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार की तहरीर पर मेवान अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed