{"_id":"574f21cf4f1c1b7974108d33","slug":"bull-attack-death-of-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
गांव न्यूरानपुर में सांड़ के हमले में एक अधेड़ की मौत हो गई।
गांव न्यूरानपुर निवासी श्रीकृष्ण भारती मंगलवार को पूर्वाहन 11 बजे अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। उसी समय सामने से आए सांड़ ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। श्रीकृष्ण की चीख पुकार सुनकर जब तक घरवाले लाठी डंडे लेकर आए तब तक श्रीकृष्ण दम तोड़ चुके थे। घर वालों ने लाठियां फटकार कर बमुश्किल सांड़ को खदेड़ा। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। दोपहर बाद गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना मिलने पर उनके अधिकांश रिश्तेदार भी आ गए थे।