फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bulandshahr Repkand protest marches took

बुलंदशहर रेपकांड के विरोध में निकाला जुलूस

Thu, 11 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 11 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर गैंगरेकांड के विरोध में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर मां बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता डीएम आवास के निकट एकत्र हुए। यहां पूर्व मंत्री/ विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। मासूम बेटियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में मां बेटी के साथ हुई घटना शर्मनाक और दर्दनाक हैं लेकिन सरकार के मंत्री इसे राजनीति साजिश करार दे रहें। ऐसी हालत में प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।  इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, राकेश गुप्ता, बीके गुप्ता, धीरेंद्र मिश्र, संजीव प्रताप सिंह, महीप सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, देवेंद्र वर्मा, अमित गुप्ता, मझोला चेयरमैन अजय गोयल, महेश योगी, हरीराम वर्मा, दीपक अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद कश्यप, तुलाराम लोधी, रामप्रसाद वर्मा, अनिरूद्ध मिश्रा, तेजबहादुर गंगवार, बालकराम वर्मा, सुषमा देवी, पुष्पा, स्वामी प्रवक्तानंद, डॉ. बांकेलाल गंगवार, देवेंद्र टोनी, दिलसुखराम सहित कई लोग थे।
विज्ञापन

0000000000
पहली बार साथ दिखे मेनका गुट के कार्यकर्ता
केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार संगठन और मेनका गुट के कार्यकर्ता एक साथ दिखे। हालांकि मेनका गांधी गुट के कुछ कार्यकर्ता ही थे लेकिन उनकी उपस्थित इस बार को इशारा करती है कि गुटबाजी पर हाईकमान की नजर है और इसे ज्यादा दिन तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
....और जब धक्का मुक्की पर नाराज हुए धर्मपाल
कलेक्ट्रेट में सभा के बाद डीएम कक्ष की ओर बढ़ते समय धक्का मुक्की होने से पूर्वमंत्री धर्मपाल सिंह गिरते से बचे। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और ज्ञापन देने डीएम कक्ष में नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed