फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Budget: Hope for betterment in tourism, employment, education and health

बजट : पर्यटन, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर की आस

Tue, 10 Feb 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Budget: Hope for betterment in tourism, employment, education and health
पीलीभीत। प्रदेश सरकार बुधवार को अपना बजट पेश करेगी। इस बजट से जिले के पर्यटन विकास को काफी उम्मीदें हैं। ईको टूरिज्म को लेकर घोषणा हो सकती है। युवाओं को स्वरोजगार और व्यापारियों को राहत की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सीएम उद्यमी विकास अभियान से युवा अपनी स्वरोजगार इकाई स्थापित कर सकते हैं। साथ ही जिले के संचालित छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलने की आस है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर की उम्मीद जताई जा रही है। जन प्रतिनिधियों को उनकी ओर से दिए गए प्रस्तावों पर स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। जिले के परिवहन को भी गति मिल सकती है।
विज्ञापन

1700 का लक्ष्य, एक हजार को मिल चुका लाभ
सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान से जिले को 1700 इकाई का लक्ष्य मिला है। अब तक करीब एक हजार युवाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। जिले के युवाओं को इस योजना का लक्ष्य बढ़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लक्ष्य भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार, बजट में हो सकता है पीटीआर
राज्य के बजट से जिले के पर्यटन को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ईको टूरिज्म के लेकर कुछ न कुछ घोषणा हो सकती है। होम-स्टे और अन्य सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है। पीटीआर में बढ़ती सैलानियों की संख्या से भी पर्यटन की संभावनाएं और बढ़ गई हैं। इसके अलावा पीलीभीत टाइगर रिजर्व जाने वाली सड़कों की दशा में सुधार को लेकर भी घोषणा हो सकती है। संवाद ---
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विभागों में काफी जगह खाली है। आने वाले राज्य बजट में सरकारी विभागों में नौकरियां मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं को राहत मिलेगी।-शुभम चौधरी
राज्य बजट में जिले के छोटे उद्यामियों को राहत मिलने के उम्मीद है। साथ ही रोजगार को लेकर बेहतर विकल्पों को खोला जाएगा। - मोहम्मद अजीम।
राज्य के बजट से व्यापारियों को काफी उम्मीदें हैं। व्यापारी सुरक्षा के संबंध में प्राविधान किया जा सकता है। व्यापारियों को राहत देने के लिए भी कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। जिले की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।- अंशुल अग्रवाल, व्यापारी


जिले में खस्ताहाल सड़कों के सुधार के लिए बजट से काफी उम्मीदें हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाए जाने पर भी ध्यान देना चाहिए। बजट से जिले के युवा वर्ग को बेहतरी की उम्मीद है।- आशीष कुमार, एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed