{"_id":"69cd7036777ba39e170ab710","slug":"budget-approved-for-several-connecting-roads-including-the-daga-kalinagar-bridge-benefiting-a-population-of-350-lakh-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-156581-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डगा-कलीनगर पुल समेत कई संपर्क मार्गों के लिए बजट पास, 3.50 लाख की आबादी को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डगा-कलीनगर पुल समेत कई संपर्क मार्गों के लिए बजट पास, 3.50 लाख की आबादी को होगा लाभ
विज्ञापन
डगा पुल पर बंद पड़ा आवागम। संवाद
169 करोड़ रुपये के पांच प्रमुख परियोजनाओं से बदलेगा बुनियादी ढांचा, विकास को मिलेगी गति
पीलीभीत। डेढ़ वर्ष से बंद डगा और कलीनगर पुल के निर्माण को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। शासन ने 53 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए। इसी तरह जहानाबाद क्षेत्र में पुल और संपर्क मार्ग के लिए भी 115.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इन 169 करोड़ रुपये के पांच प्रमुख परियोजनाओं के पूरे होने के बाद क्षेत्र की 3.50 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इससे एक ओर जहां आवागमन सुगम होगा। वहीं, विकास को भी गति मिलेगी।
जनपद के प्रमुख मार्गों में शामिल माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर स्थित हरदोई ब्रांच का डगा पुल और पूरनपुर खटीमा मार्ग पर स्थित डगा पुल ब्रिटिश कॉल के दौरान बनाए गए थे। करीब 105 साल की अपनी मियाद पूरी कर चुके इन दोनाें पुलों पर डेढ़ साल पूर्व दरारें पड़ गई थीं। सुरक्षा के लिहाज से सिंचाई विभाग की ओर से पुलों पर आवागमन बंद कर दिया था। इससे दोनों मार्गों पर गुजरने वाले क्षेत्र समेत हजारों राहगीरों की परेशानी बढ़ गई।
बाइक और कार सवार तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर चित्तरपुर पुल से नहर के कच्चे मार्ग से होकर गुजरने को लेकर मजबूर हैं। वहीं, माल वाहक वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाने से व्यापार पर भी असर पड़ा था। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस समस्या को दूर करने की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान के अलावा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने भी शासन स्तर पर पैरवी की। इसके बाद शासन ने दोनों पुलों के निर्माण के लिए 53 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। इससे पुलों का नव निर्माण, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। इन पुलों का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के करीब दो लाख लोगों की परेशानी दूर हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
-- -
व्यापार होगा बेहतर, पर्यटन को भी मिलेगा लाभ
डगा और कलीनगर पुल बंद होने से क्षेत्र के आम लोगों की परेशानी तो बढ़ी ही। साथ ही व्यापार से जुड़ी गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ा था। उत्तराखंड से मोरिंग, बजरी आदि सामग्री को खटीमा-पूरनपुर मार्ग से ही ट्रकों में भरकर करीब 45 किमी की दूरी तयकर माधोटांडा, पूरनपुर क्षेत्र के व्यापारियों तक पहुंचाया जाता था। इसके अलावा पीटीआर के पर्यटन सत्र के दौरान आने वाले सैलानी भी माधोटांडा- पीलीभीत और खटीमा मार्ग का ही इस्तेमाल करते हैं। पुलों के बंद होने से परेशानी बढ़ गई थी। वाहन चालकों को यहां पहुंचने के लिए 90 किमी का चक्कर लगाना होता था। अब बजट मंजूरी होने से निर्माण की आस जाग गई है। इससे व्यापार औैर पर्यटन पर पड़ा नकारात्मक असर भी दूर हो सकेगा।
-- --
115.54 करोड़ से बनेंगे पुल और अन्य संपर्क मार्ग का निर्माण
डगा और कलीनगर पुल के अलावा पीलीभीत-मझोला मार्ग से माधौपुर चौक होते हुए फरीदपुर-अमखिड़िया डांग रिछा जहानाबाद मार्ग पर सेतु और संपर्क मार्ग निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इसके लिए 115.54 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इसको लेकर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की ओर से लगातार पैरवी की जा रही थी। इस परियोजना के तहत सेतु, पहुंच मार्ग, आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट, क्षतिग्रस्त रपटों का पुनर्निर्माण और सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। इससे जिले के बड़े भूभाग को सीधा संपर्क मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय डेढ़ लाख की आबादी को भी लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -
ग्राम बबुरा क्षेत्र में मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्यों के लिए भी मिले 71.99 लाख रुपये
जिले के बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम बबुरा भदेनकंजा मात्रिया में गुरुद्वारा सिखसभा मानपुर मार्ग पर बॉक्स कल्वर्ट, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य के लिए करीब 71.99 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
-- -
12 करोड़ से सुधरेगी 42 संपर्क मार्गों की हालत
शासन ने जिले में सड़कों की दुर्दशा सुधारने के लिए भी बजट को मंजूरी दी है। करीब 12 करोड़ की लागत से जिले के अलग-अलग इलाकों में संपर्क मार्गों का निर्माण और मरम्मत कराई जाएगी। इसमें ग्राम सरौर, ग्राम गहलुइया, ग्राम करैया, अबूडांडी, नवादाकांजा, कल्यानपुर चक्रतीर्थ, गंगापुरी, खरौसा, बमरौली आदि क्षेत्रों में अलग-अलग दायरे में संपर्क मार्ग शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -
बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। जल्द ही नियमानुसार अमल शुरू कराया जाएगा।
- ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम