फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bsp

खोखले वादों की सरकार है सपा: राजकुमार

Fri, 16 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 16 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
bsp
टनकपुर रोड स्थित एक बारात घर में पार्टी मुखिया के जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने प्रदेश में चार बार जनप्रिय सरकार बनाकर चलाई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने कहा कि सपा सरकार जनता से किए वादों को भूल गई है। सपा सरकार में लूट, बलात्कार, अपहरण की घटनाएं चरम पर पहुंच चुकी हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने सपा को जनता की उम्मीदों पर खरी न उतरने वाली सरकार बताते हुए सर्व समाज के लोगों से 2017 में इसे हाशिए पर पहुंचा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अरशद खां ने कहा कि प्रदेश की सपा व केंद्र की भाजपा सरकार अपने खोखले वायदों के चलते जनता में विश्वास खो चुकी है। प्रदेश की जनता आज बसपा शासन के समय की कानून व्यवस्था व विकास को याद कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा की उपलब्धियों व एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर रामसरन सागर, बालकराम सागर, प्रेम गौतम, रामसनेही गौतम, हरीराम गौतम, मुनेंद्र सागर, तेजबहादुर गौतम, अरविंद तिवारी, राधेश्याम मौर्य, डा. शमशुल हसन व आनंद प्रजापति ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व 59 किलो का केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने केक खाया। पूर्व विधायक अरशद खां की ओर से कार्यक्रम में आए लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कांशीराम सरोज ने किया।


अस्पताल, वृद्धाआश्रम में बांटे फल
बसपाइयों ने मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर जिला अस्तपाल व वृद्धाआश्रम पहुंच कर बसपाइयों ने मरीजों व वृद्धों को फल वितरित किया। इस मौके पर शमशुल कमर, अकरम खां, राजकुमार भारती, परविंदर सिंह प्रिंस, गंगाराम सागर, राजेश गौतम समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed