फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   B.Sc. AG seats will increase in Sugarcane Farmers College

Pilibhit News: गन्ना कृषक महाविद्यालय में बढ़ेंगी बीएससी एजी की सीटें

Fri, 30 May 2025 10:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
B.Sc. AG seats will increase in Sugarcane Farmers College
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए शिक्षा शास्त्र ओर गृह विज्ञान की कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। प्रयोगशाला को आधुनिक बनाया जाएगा। स्मार्ट क्लास बनेंगे, बीएससी एजी की सीटों में भी वृद्धि कराई जाएगी। यह निर्णय महाविद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में किया गया।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) डॉ. खुशीराम भार्गव की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि बीएससी एजी में प्रवेश के लिए सीटों पर अधिक आवेदन मिले हैं। इस पर बीएससी एजी की सीटों को बढ़वाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

एमए शिक्षा शास्त्र और गृह विज्ञान की कक्षाएं संचालित कराने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इसके अलावा भवन निर्माण, महाविद्यालय के कार्यालय को गेट के समीप कक्ष में स्थापित करने, स्मार्ट क्लास शुरू कराने, पुस्तकालय को स्मार्ट बनाने के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने किया। बैठक में महाविद्यालय के प्रबंधक नितिन दीक्षित, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, प्रेमप्रकाश, सुखदीप सिंह लाड़ी, गुरमंगद सिंह, सतेंद्र सिंह, सिपाही लाल, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, संचालक रेखा भारद्वाज के प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत भारद्धाज, पार्वती देवी के प्रतिनिधि गंगाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed