{"_id":"98954d1483a16c1254072692dad38395","slug":"bsa-inspect-shcool-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बीएसए को दो स्कूल मिले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बीएसए को दो स्कूल मिले बंद
पीलीभीत।
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में बीएसए को दो विद्यालय बंद मिले। जिस पर उन्होंने पूरे स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। छात्र संख्या कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पांच हेडमास्टरों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को अमरिया क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जाना। प्राथमिक विद्यालय गिधौर में 139 बच्चों के सापेक्ष मात्र 75 बच्चे ही पाए गए। जिस पर प्रधानाध्यापिका मालती देवी का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जूनियर हाईस्कूल गिधौर में शिक्षिका बबिता रानी बिना सीएल स्वीकृत गैरहाजिर मिली। पंजीकृत 104 बच्चों के सापेक्ष मात्र 35 बच्चे ही पढ़ते मिले। बीएसए ने बबीता रानी का वेतन काटने, प्रधानाध्यापिका ममता का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जूनियर हाईस्कूल महचंदी की अनुदेशक रीमा मौर्य अटैच मिलने की जानकारी पर उन्होंने तत्काल सम्बद्धीकरण समाप्त कर मूल तैनाती स्थल जाने के निर्देश दिए। प्राइमरी स्कूल भूड़ा कैमोर में छात्र संख्या कम पाई, वहीं प्रेरक शादमी व कृष्णगोपाल द्वारा सर्वे न करना पाया गया। उन्होंने प्रधानाध्यापक शकील अहमद समेत तीनों का स्पष्टीकरण तलब किया। जूनियर हाईस्कूल दियूनीडाम में छात्र संख्या कम मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक बहादुरबख्श का स्पष्टीकरण तलब करने के लिए निर्देश दिए। जूनियर हाईस्कूल कटमटा व बल्लिया में ताले लगे मिले। जिस पर उन्होंने दोनों विद्यालयों के स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय बल्लिया में बच्चे कम मिलने पर प्रधानाध्यापक छत्रपाल सिंह का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। ब्लाक संसाधन केंद्र अमरिया के निरीक्षण में एबीआरसी सुखराम नदारद मिले। एबीआरसी का स्पष्टीकरण तलब किया गया।