फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bsa

बीएसए ने दिया वेतन रोकने का आदेश

Sun, 18 Jan 2015 12:10 AM IST
pilibhit
pilibhit Updated Sun, 18 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने दूसरे दिन भी परिषदीय स्कूलों में छापेमारी की। छापे के दौरान एक हेडमास्टर समेत चार लोग नदारद मिले।
विज्ञापन

बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने शनिवार को शहर स्थित आदर्श प्राइमरी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेड मास्टर प्यारे लाल व शिक्षक सैय्यद राशिद अली नदारद मिले। बीएसए ने दोनों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। आदर्श जूनियर विद्यालय में शिक्षामित्र शांति ध्यानी गैरहाजिर मिलीं। प्राथमिक विद्यालय दौलतगंज में शैक्षिक गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। पंजीकृत 31 बच्चों के सापेक्ष मात्र 13 बच्चे ही मिले। जिस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका सोनिया वर्मा से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जूनियर हाईस्कूल पट्टी सियाबाड़ी में शिक्षिका पल्लवी गंगवार के प्रसूति अवकाश पर जाने की जानकारी दी गई, लेकिन मौके पर स्वीकृत अवकाश की प्रति नहीं मिली। छात्र संख्या भी कम पाई गई। जिस पर शिक्षिका से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय पट्टी सियाबाड़ी मिड-डे मील मानक के अनुरूप बनना नहीं पाया गया। हेडमास्टर सरोज शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर में पंजीकृत 298 बच्चों के सापेक्ष मात्र 70 बच्चे उपस्थिति मिलने पर हेडमास्टर धीरेंद्र देव से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जूनियर हाईस्कूल सुंदरपुर के निरीक्षण में अनुदेशक साक्षी सिंह व कौशल कुमार गैरहाजिर मिले। छात्र संख्या भी कम पाई गई। बीएसए ने गैरहाजिर अनुदेशकों को वेतन रोकने और प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी देवी शर्मा से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed