फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BSA council found flaws in the inspection of schools

बीएसए को परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Thu, 14 Jul 2016 11:19 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
 बीएसए जय प्रताप सिंह को परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। एक गैरहाजिर शिक्षक का प्रार्थनापत्र उपस्थित पंजिका में दर्ज न मिलने पर प्रधानाध्यापिका का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

बीएसए को प्राथमिक विद्यालय रुपपुर कमालू के निरीक्षण में पंजीकृत 155 बच्चों के सापेक्ष 65 बच्चे ही पढ़ते मिले। बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहद निम्न स्तर का पाया। उन्होंने प्रधानाध्यापिका अनीता गंगवार को शैक्षिक स्तर में सुधार लाने व उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगरौली पुल के निरीक्षण में बीएसए को स्कूूल में जलभराव के साथ बाउंड्री वॉल व गेट टूटा मिला। यहां 177 बच्चों के सापेक्ष मात्र 33 बच्चे ही पढ़ते मिले। शिक्षक अरविंद दीक्षित गैरहाजिर मिलने पर प्रधानाध्यापक ने शिक्षक के चोट लगने और अर्द्ध अवकाश पर जाने की जानकारी दी। यहां भी बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहद निम्न स्तर का पाया गया। बीएसए ने गैरहाजिर शिक्षक का प्रार्थना उपस्थित पंजिका में दर्ज न होने पर प्रधानाध्यापिका जकिया खातून का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने को नाली व मिट्टी पटान के लिए बीडीओ से संपर्क करने के निर्देश लिए। प्राथमिक विद्यालय जंगरौली पुल के निरीक्षण में कक्षा एक से पांच तक के बच्चे बीएसए द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दे सके। अतिरिक्त कक्ष भी जर्जर होने के साथ खिड़कियां व दरवाजे नहीं पाए गए। बीएसए ने प्रधानाध्यापक 15 दिन के भीतर शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने व निर्माण प्रभारी का नाम कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निर्वाचन संबंधी सामग्री न लेने पर शिक्षिका निलंबित
बीएसए जय प्रताप सिंह ने निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्य की सामग्री न लेने पर प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया हुसैनपुर की शिक्षिका सरिता रानी को निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। उक्त शिक्षिका द्वारा सूचना के बावजूद नगर पंचायत से सामग्री नहीं ली गई। खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या रिपोर्ट पर शिक्षिका को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed