फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brothers clap hands and feet, mother presses daughters' throat

भाइयों ने पकड़े हाथ-पैर, मां ने दबाया बेटियों का गला

Thu, 25 Mar 2021 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Brothers clap hands and feet, mother presses daughters' throat
पीलीभीत। फोन पर प्रेमी से बात करते पकड़े जाने के बाद मां और दोनों भाइयों ने ही सगी बहनों की हत्या की थी। कई बार पूछने के बाद भी प्रेमी के बारे में जब दोनों ने जानकारी नहीं दी तो भाइयों ने हाथ-पैर पकड़े और मां ने बड़ी बेटी फिर छोटी बेटी का गला दबाकर मार डाला। फंसने के डर से बड़ी बेटी के शव को पेड़ से लटका दिया और दूसरी का शव सड़क किनारे फेंक आए थे। इसमें रिश्तेदार और भट्ठा मालिक ने भी मदद की थी। हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने मां, बड़े भाई और भट्ठा मालिक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बीसलपुर के एक भट्ठे पर परिवार समेत ईंट पाथने का काम करने वाली बिलसंडा क्षेत्र की निवासी दो सगी बहनों (17 वर्ष और 20 वर्ष) की सोमवार रात को हत्या कर दी गई थी। एक का शव भट्ठे से सौ मीटर सड़क पर पड़ा मिला था, जबकि दूसरी का दो सौ मीटर दूर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से लटका था। परिवार दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहा था, जबकि पुलिस को ऑनर किलिंग का शक था। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस लाइंस में एसपी जयप्रकाश ने सगी बहनों के हत्या का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे बड़ी बेटी को घर में फोन पर प्रेमी से बात करते हुए परिवार वालों ने देख लिया था। छोटी बेटी भी बहन के साथ थी। मां और दोनों भाइयों ने उनसे इसे लेकर सवाल जवाब किए। मगर दोनों बहनें कुछ नहीं बता रही थीं। बड़ी बेटी की शादी तय हो चुकी थी। ऐसे में बदनामी की बात कहते हुए परिजन उग्र हो गए और दोनों की पिटाई करने लगे। दोनों के कुछ न बताने पर पहले बड़ी बेटी का मां ने गला दबाया, इस दौरान दोनों भाई हाथ-पैर पकड़े रहे। इस पर वह बेहोश हो गई। परिजन उसे मरा समझ बैठे। फिर छोटी बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद परिवार को फंसने का डर लगा। बड़ी बेटी के शव को रात में ही ले जाकर फंदे पर लटका आए। फंदे पर लटकने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद छोटी बेटी के शव को सड़क पर फेंका। मोबाइल भी पास में रख आए थे। पुलिस ने मां, मृतका के बड़े भाई, भट्ठा मालिक बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अली हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छोटा भाई, बहनोई फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed