फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brothers buy gifts, sisters like Rakhis

रक्षाबंधन: भाईयों ने खरीदे गिफ्ट, तो बहनों ने मन पसंद राखियां

Thu, 11 Aug 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brothers buy gifts, sisters like Rakhis
बाजार में एक दुकान पर राखी की खरीदारी करती बहनें। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त शुक्रवार को है मगर यह पर्व बृहस्पतिवार को भी मनाने की कुछ लोग तैयारी कर रहे हैं। पर्व को लेकर बुधवार को बाजार में खासा उत्साह दिखाई दिया। बहनों ने भाई की कलाइयों में सजाने के लिए मनपसंद रक्षासूत्र के रूप में राखी खरीदी तो भाइयों ने बहनों को देने के लिए गिफ्ट खरीदे। बाजार में राखियों की दुकान पर भीड़ दिखाई दी। चौराहे राखी की दुकानों से गुलजार दिखाई दिए।
विज्ञापन

राखी बाजार में रही रौनक
यूं तो रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां घरों में कई दिन पहले से ही चल रही हैं लेकिन बुधवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार में पहुंचे। इसके चलते बाजार में पूरे दिन भारी चहल-पहल रही। रंग-बिरंगी आकर्षक राखियों से सजी दुकानों पर शनिवार को खरीदारों का पूरे दिन तांता लगा रहा। कारोबारियों के मुताबिक कोलकाता के रेशम के धागे, गुजरात की मेटल व राजस्थान की जरी वाली राखियों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने दुकानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया। बच्चों के लिए पोपिट राखी खूब पसंद आई। वहीं चंदन की राखी, एडी की राखी की भी धूम रही।
विज्ञापन

मिठाई की दुकानें रहीं गुलजार
रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं। शहर के स्टेशन रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानें एक दिन पहले ही सजाने संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया। कुछ लोगों ने बुधवार को ग्राहकों की भीड़ की संभावना के चलते एक दिन पहले ही मिठाई खरीद कर रख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स की खूब हुई बिक्री
बहनों के रक्षाबंधन बांधने के बदले गिफ्ट देने के लिए सबसे ज्यादा ड्राईफूट गिफ्ट की बिक्री हुई। 1050 से लेकर 1500 रुपये तक के बाजार में गिफ्ट बिके। वहीं बॉस्केट गिफ्ट 150 से लेकर 2100 रुपये तक में बिक्री हुई। इसके अलावा सेलिब्रेशन 50 से लेकर 300 तक के बिके। भाइयों ने अपनी बहनों के मन पसंद गिफ्ट खरीदे।

12 अगस्त को पूरे दिन है शुभ मुहूर्त
परमठ मंदिर के महंत ओमकार नाथ ने बताया कि 11 अगस्त को भद्रा योग लग रहा है। जो सुबह साढ़े नौ बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते। इसीलिए 12 अगस्त के रक्षाबंधन मनाने का शुभ मुहूर्त है। इससे 11 अगस्त को रात साढ़े आठ बजे के बाद से राखी बांधी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed