फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brothers and sisters Rakian tied on the wrist

बहनों ने भाइयों की  कलाई पर बांधी राखियां

Wed, 17 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Wed, 17 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Brothers and sisters Rakian tied on the wrist
राखी - फोटो : अमर उजाला
जिले भर के स्कूल कॉलेजों में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
विज्ञापन

राखी बनाओ प्रतियोगिता में सजाई मनमोहक राखियां

रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में जिले भर के स्कूल कॉलेजों में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस दौरान राखी बनाओ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
संतराम शिशु मंदिर में बुधवार को हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन पर्व से जुड़े प्रसंग, गीत और कहानियां सुनाईं। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश दीक्षित व विष्णु कुमार ने रक्षाबंधन पर्व के बारे में बताया। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों के हाथ पर राखी बांधी। वहीं भाईयों ने उन्हें रक्षा का वचन दिया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने पर्व के बारे में बताया। अंगूरीदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राखी प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में कक्षा छह की नेहा वर्मा व आठ की छाया माथुर, सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की राधा व दस की मीना ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में रेशू जायसवाल व गुंजन सक्सेना शामिल रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय, अनीता दीक्षित, निधि शर्मा आदि मौजूद रहीं। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता में मान्या अग्रवाल, शीबा खान व रहनुमा शम्सी, आयुषी मिश्रा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. नरेशपाल, डॉ. नगेंद्रपाल, डॉ. बीके राठी शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। ब्राइट फ्यूचर डिग्री कॉलेज में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता में सपना दास, सीता देवी, कमलेश कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। महताब कमर, डॉ. आरती, अलका सिंह, कामिनी अली, राहुल अवस्थी आदि मौजूद रहे। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में भी राखी बनाओ प्रतियोगिता में नकुल, सुवि, गौरव, हर्षित, प्रशांत, रोहिनी, अरमान, सुशांत, अर्चना, महताब, राशि, दानिश, रिचा, आयुष ने प्रथम, आरती, अविका, यश, सिद्धि, संपूर्ण, लवी, वृंदा, आयुश, अपेक्षा, कृष्णा, नीति, रिषभ ने द्वितीय, श्रेष्ठी, दिव्यांशी, कनक, तान्या, हरसुखमन, अंश, साहिल, समृद्धि, आदर्श, अभिजीत, पार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छावड़ा, प्रधानाचार्य पूजा छावड़ा आदि मौजूद रहे। स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा पांच में अफरा व लवी, छह में सहरान व मोहम्मद आइफर, सात में वामिक व फाइजा, कक्षा आठ में हरप्रीत व श्रेयस ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। लार्ड कृष्णा स्कूल में हुई राखी बनाओ में प्री नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक झांकियां बनाई। प्रबंधक सीमा दीक्षित, प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित, सनी दीक्षित आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बीसलपुर। निसा गर्ल्स इंटर कालेज में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर एनबी खान ने किया। जूनियर वर्ग में सानिया बी प्रथम, अनम द्वितीय और अलशिफा तृतीय रही। सीनियर वर्ग में मंतशा प्रथम, गुलबहार द्वितीय व अलीशा तृतीय रही। साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखियां बांधी। कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य के निर्देशन में किया। शिशु बिहार विद्यालय में हुई प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा शंखधार प्रथम, इशिका द्वितीय व सलोनी तृतीय रही। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य तजिंदर कौर, प्रीति देवी, रजनी, निशा, निशी आदि मौजूद रहीं। शफी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुई प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में पारस, हैना नूर, अलसिबा, जूनियर वर्ग में महक, फातिमा नाज,  जसलीन कौर, सीनियर वर्ग में सना, झलक, आराध्या तृतीय क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में पूजा सिंह, साधना तिवारी, गुलशन, रजनी दीक्षित शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। स्वामी एजूकेशनल पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग और डिस्पले बोर्ड प्रतियोगिता हुई। दो ग्रुपों में हुई प्रतियोगिता में ग्रुप ए में कक्षा छह ए, छह बी और पांच ए के बच्चों ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। ग्रुप बी में कक्षा दो ए, तीन ए और तीन सी के बच्चों ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य नीरज यादव ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। कुलवंत ङ्क्षसह, लखवीर सिंह, राजेंद्र सक्सेना, सुखदेव सिंह, नवनीत दीक्षित, कार्तिक जद्दार, शिवा सिंह, कुलजीत सिंह, दीप्ती सिंह, स्वाति सिंह, परविंदर कौर, मोहसिन बी आदि थी। राज रेजीडेंसल स्कूल में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता में ऑचल यादव ने पहला, उपासना वर्मा ने दूसरा स्थान पाया। एमडी राज गुप्त, प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्राओं ने छात्रों को तिलक कर हाथों में रक्षा सूत्र बांधा। राखी बनाओ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में  सोविया, महविश, कविता और सीनियर वर्ग में प्रतिष्ठा पांडेयय, ज्योति वर्मा, मोनिका अग्रवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता आरती शर्मा और पारूल वर्मा की देखरेख में हुई। निर्णायक मंडल में रेखा शर्मा, वंदना अग्रवाल थी। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

बिलसंडा। रूप देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गए रक्षा बंधन पर्व पर छात्राओं ने छात्रों की कलाइयों पर राखी बांधी। बच्चों ने यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य राजीव कुमार मौर्य के निर्देशन में किया। कार्यक्रम में शोभा, अंजलि, प्रिंसी, प्रबजीत, शिभी, सौम्या, अनुष्का और आदित्य दीक्षित आदि बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed