फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother-in-laws molested the woman and husband beaten her in pilibhit

Pilibhit: पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, जेठ और देवर ने कीं हदें पार, शिकायत पर विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 30 Sep 2023 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 05:55 PM IST
सार

पीलीभीत में दहेज के लिए एक विवाहिता का शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विवाहिता ने पति, जेठ और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Brother-in-laws molested the woman and husband beaten her in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर पति ने विवाहिता को पीटा। उसे जान से मारने का प्रयास किया। विवाहिता का आरोप है कि उसके जेठ और देवर ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2014 में बीसलपुर से हुआ था। परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान देहज देकर बेटी को घर से विदा किया था, उसके बाद भी ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये नगद और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष लगातार मानसिक व शारीरिक रूप प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि देवर और जेठ ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: जेल प्रशासन की नींद हराम, हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम, 3 साल इसी जगह रहा था अशरफ, तीखे-चटपटे व्यंजन...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब पति से शिकायत की तो पति ने तलवार से हमला कर दिया। पति ने जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। 21 सितंबर 2023 को पति ने पीटकर उसको घर से निकाल दिया। इस पर पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस को देखकर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति, जेठ, देवर, सास और ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed