फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother-in-law shot brother-in-law in minor family feud, condition critical

मामूली पारिवारिक झगड़े में साले को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 21 Nov 2020 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot brother-in-law in minor family feud, condition critical
बहन से हो रही कहासुनी में बीच बचाव कराने पहुंचा था पीड़ित
विज्ञापन

सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाई जानकारी
पूरनपुर। बहन और बहनोई में हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे साले पर बहनोई ने तमंचे से गोली मार दी। गोली साले के पेट में लगी। गंभीर हालत में उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ को दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी हुसनारा ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री अर्शी की शादी गांव में ही हुई है। अर्शी के घर शुक्रवार को छिल्ला (नामकरण संस्कार) था। दावत में छोटी पुत्री इरम और मुस्कान भी आए थे। पति रहमत शाह दोनों छोटी बेटियों के बड़ी के घर जाने का विरोध करने लगा। पति डंडा लेकर बड़ी बेटी के घर चला गया और गाली गलौज शुरू कर दी। यह देख पीड़िता के भाई अश्फाक ने अपने बहनोई को शांत कराने की कोशिश की। इस पर पति ने उसके भाई पर भी चाकू से वार कर दिया, जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया। शोर पर लोग जमा हुए तो पति उस वक्त धमकी देकर भाग गया। वह पति के डर से बड़ी पुत्री अर्शी के घर पर ही रुक गईं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह वह गांव स्थित अपने घर लौट गईं। वहां पर मौजूद पति ने रात को हुए विवाद को लेकर एक बार फिर झगड़ा शुरू कर दिया। तमंचा निकाल लाया और गोली मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच उसका भाई अश्फाक भी वहां आ गया और बहनोई को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पति रहमत शाह ने उनके भाई अश्फाक पर गोली चला दी। गोली अश्फाक के पेट में लगी। इसके बाद पति भाग गया। आनन-फानन में घायल को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिर हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर सीओ प्रमोद कुमार यादव, कोतवाल एसके सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी जुुटाई। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने दिखाई होती गंभीरता तो टल सकती थी घटना
पूरनपुर। बहनोई द्वारा साले को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस की भी लापरवाही उजागर हुई है। शुक्रवार रात को जब साले-बहनोई में झगड़ा हुआ था तो बहनोई ने चाकू से वार कर साले को घायल कर दिया था। इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। मौके पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। जानकारी लेने के बाद उन्हें घुंघचाई पुलिस चौकी जाने को कहा गया। वहां पर गए तो कोतवाली जाने को कह दिया गया।

कोतवाली मेें महिला पुलिसकर्मी मिली। आरोप है कि उन्होंने रात अधिक होने की बात कहकर सुबह आने को कहकर लौटा दिया था। अगर रात में ही पुलिस एक्टिव हो जाती तो शायद शनिवार को हुई घटना को टाला जा सकता था। वहीं पत्नी हुसनारा ने पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस खुद पर लगे लापरवाही को आरोपों से इनकार करती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed