फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bridges will be built on Puraina and Navla Ghat of Deoha river

Pilibhit News: देवहा नदी के पुरैना और नवला घाट पर बनेंगे पुल

Sat, 01 Jul 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 01 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bridges will be built on Puraina and Navla Ghat of Deoha river
बीसलपुर के गांव पुरैना में पटरी के पुल का मौका मुआयना करते अधिकारी व मौजूद ग्रामीण।
बीसलपुर। देवहा नदी के पुरैना और नवला घाट पर पुलों का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा और नवाबगंज (बरेली) विधायक डॉ. एमपी आर्य ने सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ दोनों जगहों पर पुल निर्माण की संभावना देखी। इसके बाद अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें दोनों घाटों पर पुल निर्माण का निर्णय लिया गया। पुरैना घाट पर पीलीभीत और नवला घाट पर सेतु निगम की बरेली इकाई पुल का निर्माण करेगी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक विवेक वर्मा के प्रयास से पिछले दिनों देवहा के ललौर गुजरानपुर घाट पर पुल का निर्माण शुरू हुआ तो पुरैना और उसके आसपास के करीब एक दर्जन गांवोंं के लोगों ने इसके विरोध में विधायक आवास के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि यह पुल पुरैना घाट के लिए स्वीकृत हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव में उसे ललौर गुजरानपुर घाट पर बनवाया जा रहा है। बुधवार रात ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन विधायक के पुरैना घाट पर पुल निर्माण के लिए शासनस्तर पर पैरवी करने का आश्वासन देने पर खत्म हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक विवेक वर्मा के साथ ही नवाबगंज के विधायक डॉ. एमपी आर्य लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के अधिकारियों के साथ पुरैना पहुंचे। पहले विधायकों ने अधिकारियों के साथ पुरैना और नवला घाट पर पुल निर्माण की संभावना तलाशी। अधिकारियों के दोनों जगह पुल निर्माण की जरूरत होने पर सहमति जताने के बाद ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। इसमें विधायकों ने दोनों घाटों पर पुल का निर्माण कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने दोनों घाटों का मुआयना करने के बाद बताया कि पुरैना घाट पर लगभग ढाई सौ मीटर और नवला घाट पर करीब 55 मीटर लंबा पुल बनेगा। चूंकि पुरैना पीलीभीत और नवला बरेली जिले में स्थित है, लिहाजा यह तय किया गया कि संबंधित जिलों की सेतु निगम इकाई ही पुलों का निर्माण कराएंगी। जल्द ही दोनों घाटों का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराके शासन को भेज दी जाएगी। दोनों विधायक शासन स्तर पर पैरवी कर पुलों के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाएंगे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री रामशरण वर्मा, एसडीएम संदीप यादव, लोक निर्माण पीलीभीत के अधिशासी अभियंता गगन कुमार, सहायक अभियंता अनूप कुमार, सेतु निगम के अधिशासी अभियंता बृजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि सर्वसम्मति से दोनों घाटों पर पुल बनवाने का निर्णय लिया गया है। बहुत जल्द संबंधित अधिकारी सर्वे करेंगे।

बीसलपुर के गांव पुरैना में पटरी के पुल का मौका मुआयना करते अधिकारी व मौजूद ग्रामीण।

बीसलपुर के गांव पुरैना में पटरी के पुल का मौका मुआयना करते अधिकारी व मौजूद ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed