फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bridges will be built at four places at a cost of Rs 5.30 crore, benefiting a population of 50,000.

Pilibhit News: 5.30 करोड़ से बनेंगे चार जगहों पर पुल, 50 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ

Sat, 28 Mar 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bridges will be built at four places at a cost of Rs 5.30 crore, benefiting a population of 50,000.
पीलीभीत। जिले में पूरनपुर, बीसलपुर और सदर विधानसभा क्षेत्र में चार पुलों (लघु सेतुु) के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री और संबंधित विधायक के प्रयासों से इन पुलों के निर्माण के लिए 5.30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। पुल बन जाने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही 50 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जुलाई 2024 में आई बाढ़ ने जिले की कई पुल-पुलियों और सड़कों को नुकसान पहुंचाया था। इनमें कई स्थानों पर निर्माण शुरू हो गया। हालांकि कुछ पर काम रुका है। इसके अलावा कई ऐसे भी स्थान हैं, जहां बड़ी नहर या नदी पर पुल न होने से बड़ी संख्या में आबादी को लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से मांग की थी। समस्या केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद तक पहुंची तो उन्होंने सक्रियता से प्रयास किया। अब जिले में चार पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed