{"_id":"65e0c015ea3a7bc128031134","slug":"bridge-to-be-built-on-dhanaraghat-of-sharda-river-at-rs-269-crore-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-112767-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा नदी के धनाराघाट पर 269 करोड़ से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा नदी के धनाराघाट पर 269 करोड़ से बनेगा पुल
विज्ञापन
- पुल निर्माण के लिए दो दशक से की जा रही थी मांग, कैबिनेट से अनुमोदित हुई धनराशि
- अगस्त में लोनिवि मंंत्री ने अफसरों साथ पहुंचकर किया था निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शारदा नदी के धनाराघाट पर पुल निर्माण के लिए कैबिनेट ने हरी झंडी देने के साथ 269 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पुल का निर्माण होने से हजारा क्षेत्र में आवागमन के साथ पलिया-लखीमपुर जिलों को भी आवागमन सुगम हो जाएगा। पुल निर्माण को लेकर 15 अगस्त को लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने भी निरीक्षण किया था।
शारदा नदी पार क्षेत्र में जाने के लिए हर साल नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पुल हटाने और पुल तैयार कर आवागमन शुरू करने की तिथियां 15 जून और 15 अक्तूबर निर्धारित हैं। हालांकि वर्षों से निर्धारित तिथि पर पुल से आवागमन शुरू नहीं हो पाता।
निर्धारित समय से पहले ही पुल हटा लिया जाता है। पुल हटने पर शारदा पार आवागमन में लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। नदी पर पक्के पुल की मांग करीब दो दशक से की जा रही थी। विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि सेतु निर्माण को पिछले दिनों वह मुख्यमंत्री से भी मिले थे। लोनिवि मंत्री के प्रयासों से कैबिनेट में पुल निर्माण को 26913.59 लाख रुपये (करीब 269 करोड़ रुपये) का बजट अनुमोदित कर दिया है।
विज्ञापन
-
नेपाल तक सुगम होगा आवागमन
पूरनपुर-धौरी कंचनपुर मार्ग पर शारदा नदी पर सेतु बनने से तहसील क्षेत्र के शारदा गांवों में आवागमन सुगम होगा। साथ ही लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर, पलिया आने-जाने वालों को कम दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा नेपाल राष्ट्र को आवागमन भी आसान हो जाएगा। पुल निर्माण से 80 से 85 गांवों के ग्रामीणों समेत करीब ढाई लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। आवागमन में आधे से कम दूरी तय करनी होगी।
-
तीन किमी से अधिक होगी पुल की लंबाई
पूरनपुर-धौरी-कंचनपुर मार्ग पर धनारा घाट पर बनने वाले मुख्य पुल की लंबाई तीन किलोमीटर, 287 मीटर होगी। इसके अलावा पहुंच मार्ग भाग की लंबाई 200-200 मीटर रहेगी। पुल बन जाने से पूरनपुर तहसील के हजारा, भरतपुर, अशोकनगर, अयोध्यापुरी, चंदननगर, लक्ष्मणनगर, नेहरूनगर, रामनगर, विनोवानगर, राघवपुरी व धर्मपुरी गांवों के ग्रामीणों के लिए आसानी होगी।