फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Both centers 5514 Checked copies

दोनों केंद्रों पर 5514  कॉपियां जांची गईं

Thu, 31 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 31 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Both centers 5514 Checked copies
बैठक। - फोटो : pilibhit, beureu
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दूसरे दिन दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 5514 कॉपियां जांची गईं। जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 21 सहायक परीक्षक बढ़ाए गए हैं। 
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन के लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। पहले दिन दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर सैंपल बतौर 20-20 कॉपियां जांची गईं थीं। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से शुरू नहीं हो सका। शाम पांच बजे तक दोनों केंद्रों पर 5514 कॉपियां जांची गईं। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य/उपनियंत्रक श्यामा कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 2500 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में 125 सहायक परीक्षक लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं न आने से उनका मूल्यांकन करने आए परीक्षक लौट गए। शुक्रवार से मूल्यांकन तेजी से किया जाएगा। इधर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की उपनियंत्रक बबिता रानी ने बताया कि शाम पांच बजे तक 3014 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने 38 उप प्रधान परीक्षक और 342 सहायक परीक्षक लगाए हैं। बृहस्पतिवार को 21 और सहायक परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य ठीक ढंग से चल रहा है। निर्धारित अवधि में ही मूल्यांकन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed