{"_id":"62f4075f0a7b282661151aa9","slug":"books-arrived-after-four-months-for-distribution-pilibhit-news-bly49412830","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण सत्र के चार महीने बाद बंटने को पहुंची निशुल्क पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण सत्र के चार महीने बाद बंटने को पहुंची निशुल्क पुस्तकें
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव बासूपुर में बच्चों को निशुल्क पुस्तकों को बांटते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। शिक्षण सत्र के चार महीने बीतने के बाद परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बांटने के लिए नाममात्र की पुस्तकें आई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि/पति गुरभाग सिंह ने बुधवार को पुस्तकों के वितरण का शुभारंभ किया। निशुल्क पुस्तकें मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे।
अप्रैल से शुरू हुए शिक्षण सत्र से बच्चे निशुल्क नई पुस्तकें मिलने का इंतजार कर रहे थे। अब तक पुरानी पुस्तकोंसे बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। बुधवार को गांव बासूपुर के प्राथमिक स्कूल से पुस्तक वितरण का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह ने कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में निशुल्क पुस्तक, यूनिफार्म, एमडीएम आदि की सुविधाएं दी जा रही है। अभिभावक अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजे।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यूनिफार्म के लिए अभिभावकों के खातों में 12 सौ रुपये के हिसाब से धनराशि भेजी गई है। इसमें दो यूनिफार्म, जूते, मोजे, बैग बच्चों को खरीद कर दें। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा एक और सात की कुछ पुस्तकें बांटने को मिली हैं। शीघ्र ही और पुस्तकें आएगी। शिक्षक नेता संतोष कुमार, विमल कुमार, जिला पंचायत सदस्य शमशुल हसन खां, विश्वनाथ सिंह कुशवाहा, सर्वेश कुमार, राधाकृष्ण कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, ओमकार, अलाउद्दीन खां, मोबीन खां आदि थे।