फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bone and clothing will be DNA test at the site of incident

घटना स्थल पर मिली हड्डी व कपड़ों का होगा डीएनए टेस्ट

Wed, 10 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 10 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रजिर्व की वनकटी बीट में वाचर ताराचंद की मौत के बाद देरशाम वनसंरक्षक पीलीभीत पहुंचे थे। रात को और सुबह दो बार उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान हड्डियों के दो टुकड़े, ताराचंद्र की पैंट, बनियान के चिथड़े आदि मिले हैं। वनसंरक्षक ने इनका डीएनए परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जंगल की आग बुझाने गया वाचर जब वापस नहीं लौटा तो उसकी खोज की गई। इस पर दूसरे दिन मंगलवार को उसके कटे हुए दोनों पैर (घुटनों के नीचे) मिले थे। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला बाघ के हमले का प्रतीत हो रहा है लेकिन शरीर का कोई अन्य अंग अथवा अवशेष न मिलने पर ताराचंद्र की हत्या की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। घटना के बाद मंगलवार देरशाम और बुधवार सुबह वनसंरक्षक वीके सिंह घटना स्थल पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान घटना स्थल के निकट ही उन्हें हड्डियों के दो टुकड़े जो संभवता ताराचंद्र के शरीर के प्रतीत हो रहे हैं साथ ही पायजामा व बनियान के चिथड़े मिले हैं। इन सभी पर खून भी लगा है। वनसंरक्षक ने घटना स्थल पर मिले इन सभी चीजों का डीएनए टेस्ट कराने के निर्देश दिए जबकि घटना के बाद मिले पैरों का टेस्ट कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed