{"_id":"61a70c964e568467b674a953","slug":"bolero-collided-with-tree-school-children-left-childless-pilibhit-news-bly4678075157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बोलेरो, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बोलेरो, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। स्कूूली बच्चों के लेकर जा रही एक बोलेरो का सुबह करीब सात बजे संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में 28 बच्चे थे। जो कि बाल-बाल बच गए। कुछ बच्चों के मामूली चोटें आईं है। इस पर उनके अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की।
तहसील क्षेत्र में स्कूल संचालकों की ओर से लगाए गए वाहनों के संचालक अधिक मुुनाफा कमाने के चलते मानक से अधिक बच्चे गाड़ियों में बैठा रहे हैं। अभिभावकों द्वारा कई बार स्कूल प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। मंगलवार सुबह सात बजे कस्बे के सेंट मैरीज स्कूल की एक बोलेरो कई गांव से 28 बच्चों को ठूंसकर स्कूल के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि चालक तीव्र गति से बोलेरो चला रहा था। ग्राम पौटा के पास बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खाई में पहुंचकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर तमाम ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में अदनान, कामरान, परी, अंश, मरियम, अरीबा समेत कई बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अपने बच्चों को घर ले गए और खुद ही इलाज कराया। घटना को लेकर बच्चे काफी सहम गए थे।
सेंट मैरीज स्कूल के प्रधानाचार्य फादर विजय ने बताया कि एक बोलेरो चालक गांव फरीदपुर, अलसियाबोझ, ढेरम, सुकटिया, करगैना, पौटा, धुंदरी से बच्चे स्कूल लाने और पहुंचाने का कार्य करती है। किराया बोलेरो संचालक खुद ही वसूलता है। ो सुबह बोलेरो बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। पौटा गांव के पास सड़क से उतर कर बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में कुछ बच्चों के चोटें भी आई हैं। बोलेरो को स्कूल की तरफ से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
कोई भी प्राइवेट वाहन स्कूलों में नहीं लगाया जाएगा। अमरिया में बच्चों भी बोलेरो पेड़ से टकराई है। मामला गंभीर है। जांच कराई जा रही है। नियम विरुद्घ स्कूलों में वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। सख्त कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन