{"_id":"6a2c4a82ec41b0c96d0d4643","slug":"body-of-missing-youth-found-on-the-platform-of-a-religious-site-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-161715-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापता युवक का धार्मिक स्थल के चबूतरे पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापता युवक का धार्मिक स्थल के चबूतरे पर मिला शव
Fri, 12 Jun 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
गांव मार में मजार के चबूतरे पर शव मिलने के बाद पुलिस परिजनों से पूछताछ करती हुई । संवाद
बिलसंडा। परिजनों की डांट से नाराज होकर पांच दिन पूर्व घर से निकलने के बाद लापता हुए युवक का शुक्रवार सुबह गांव मार में स्थित धार्मिक स्थल के चबूतरे पर शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम मार के बाहर धार्मिक स्थल है। सुबह जब गांव के लोग वहां पहुंचे तो युवक बेसुध अवस्था में पड़ा था, उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। इसपर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। तलाशी लेने पर कोई अभिलेख या अन्य सामान भी नहीं मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक चार-पांच दिन से गांव के आसपास देखा जा रहा था। युवक की शिनाख्त बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुशर्राह निवासी अमित (19) पुत्र राजू के रूप में हुई। अमित के पिता राजू ने बताया कि करीब पांच दिन पहले अमित बाइक लेकर घर से गया था। रास्ते में बाइक गिर जाने पर उन्होंने उसे डांट दिया था। इसके बाद अमित ने बाइक गांव में ही रहने वाले अपने मामा के घर पर खड़ी कर दी थी। अगले दिन सुबह परिवार के लोग जागे तो घर का दरवाजा खुला मिला और अमित गायब था। छानबीन करने पर पता चला कि कुछ रुपये लेकर वह घर से चला गया। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
पिता के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात गांव मार निवासी कुछ ग्रामीणों ने फोन कर पुत्र के घूमते देखे जाने की जानकारी उसे दी थी। शुक्रवार को उसका शव मिला। परिजनों की ओर से किसी प्रकार की रंजिश और आरोपों से इन्कार किया है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।