{"_id":"6a7a1ac27dad9050290cc42c","slug":"body-of-a-young-man-found-on-the-road-to-karimganj-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166291-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: करीमगंज जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: करीमगंज जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला युवक का शव
Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र में मरौरी गांव निवासी रामगोपाल (35) का शव रविवार रात करीब 8:30 बजे करीमगंज जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर पुलिया के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी मृतक के भाई श्रीपाल ने बताया कि रामगोपाल शाम करीब चार बजे साइकिल से गेहूं पिसवाने के लिए करीमगंज के लिए निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच करीमगंज जाने वाले मार्ग के किनारे पुलिया के पास रामगोपाल जमीन पर पड़े हुए दिखाई दिया। कुछ दूरी पर उसकी साइकिल और गेहूं पिसवाकर लाया गया आटे का कट्टा भी पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि राम गोपाल को पहले मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जबकि परिजन ने इस बात से इन्कार किया है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।