{"_id":"57375a8f4f1c1b360791a267","slug":"board-meeting-by-cane-unleash-the-value-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में गन्ना अंतर मूल्य दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में गन्ना अंतर मूल्य दिलाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने अंतर गन्ना का भुगतान दिलाने की मांग की, साथ ही मिल अधिकारियों के बैठक में उपस्थित न होने पर नाराजगी जताते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया।
पीलीभीत गन्ना समिति बोर्ड की बैठक समिति हाल में अध्यक्ष ज्ञानदेवी के अध्यक्षता में हुई। विशेष सचिव वसी अहमद ने पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई जिसका सभी ने अनुमोदन किया। इसके बाद सदस्यों ने गन्ना भुगतान पर चर्चा शुरू की। रचित अग्रवाल ने मिलों पर बकाया 60 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर मूल्य दिलाने की मांग रखी जिस पर सभी सदस्यों ने इसका प्रस्ताव पास कर मिलों को भेजने पर सहमति जताई। इसके बाद सदस्यों ने क्षेत्र में चल रहे सर्वे पर चर्चा शुरू की, लेकिन मिल अधिकारियों के उपस्थित न होने पर उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इस पर सभी सदस्यों ने नाराजगी जताई और मिल अधिकारियों पर बोर्ड की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया। बैठक में इसके अलावा समिति के सामने पड़ी जमीन पर गोदाम का निर्माण कराने, समिति पर खाद की उपलब्धता बनाए रखने सहित कई प्रस्ताव पास किए। बैठक में उपाध्यक्ष गुरूनाम सिंह, रचित अग्रवाल, बाबूराम, शांति स्वरूप, महेंद्र पाल, रामचंद्र, मंगली प्रसाद, विजय पाल, आफाक मलिक, अयोध्या प्रसाद, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।