फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   board exam

जिले में बढ़े चार अन्य बोर्ड परीक्षा केंद्र

Tue, 17 Feb 2015 07:23 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 17 Feb 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने के दो दिन पूर्व जिले में चार और बोर्ड परीक्षा केंद्रों को मंजूरी दी है। अब जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या 82 से बढ़कर 86 हो गई।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में पहले 82 परीक्षा केंद्र निर्धारित हुए थे। इधर, परीक्षा शुरू होने से दो दिन पूर्व माध्यमिक शिक्षा परिषद ने चार परीक्षा केंद्राें को और मंजूरी दी है। इसमें डीपीपी इंटर कॉलेज धनकुना, सेंट मारिया इंटर कॉलेज धनकुना, दि ग्रेट इंटर कॉलेज अमरिया व गुरु तेगबहादुर इंटर कॉलेज मरौरीखास शामिल हैं। दो दिन पूर्व स्वीकृत हुए चारों परीक्षा केंद्रों पर अल्प समय में व्यवस्था कैसे होगी, यह परीक्षा शुरू होने के बाद ही देखने को मिलेगा। इधर, आदेश आने के बाद डीआईओएस कार्यालय में नए परीक्षा केंद्रों की सभी व्यवस्थाएं करने को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई। डीपीपी कॉलेज परीक्षा केंद्र के लिए सहायक अध्यापक डीजीआईसी गुलाम हुसैन, सेंट मारिया कॉलेज में प्रधानाचार्य संजय कुमार, दि ग्रेट कॉलेज में प्रधानाचार्य तौसीफ अहमद और गुरु तेगबहादुर कॉलेज के लिए प्रधानाचार्य झम्मनलाल को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन

000
1680 छात्राओं को मिली राहत
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस बार छात्राओं के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था की है, लेकिन केंद्र न होने पर डीपीपी कॉलेज की छात्राओं का जीआईसी न्यूरिया, दि ग्रेट कॉलेज की छात्राओं का जीआईसी अमरिया, सेंट मारिया कॉलेज का नेहरू इंटर कॉलेज और गुरु तेगबहादुर कॉलेज की छात्राओं के लिए जीजीआईसी बिलसंडा परीक्षा केंद्र डाला गया था। यह सभी केंद्र कॉलेजों से करीब पांच से सात किलोमीटर दूर स्थित थे। अब नए परीक्षा केंद्र स्वीकृत होने के बाद करीब 1680 छात्राओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
परिषद ने चार और परीक्षा केंद्र स्वीकृत किए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई है।
- जेके वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed