फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   board exam

छह सचल दल करेंगे निगाहबानी

Tue, 10 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 10 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिले में 19 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसको लेकर जिले में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 11 राजकीय विद्यालय, 19 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, 52 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।  
विज्ञापन


57085 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इस बार 57085 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। हाईस्कूल परीक्षा में 33003 परीक्षार्थी जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 24082 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

छह सचल दल करेंगे निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा संपन्न हो, इसको लेकर छह सचल दलों का गठन किया गया है। यह सचल दल परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इसमें डीआईओएस जेके वर्मा, बीएसए अंबरीष कुमार यादव, डायट प्राचार्य बीएल गौतम, जीआईसी गभिया के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, डीजीआईसी के प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, राजकीय हाईस्कूल बूंदीभड़ के प्रधानाचार्य मोहम्मद लईक को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में खुला कंट्रोल रूम
परीक्षाओं के सफल संचालन को डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 05882-255734 है। कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी की जिम्मेदारी निहाल सिंह व संजय कुमार को सौंपी गई है। चार कंट्रोल सहायकों को भी तैनात किया गया है। परीक्षा संबंधी समस्याएं आने पर डीआईओएस के मोबाइल नंबर 9454457301 व स्टेनो राजेश कुमार के मोबाइल नंबर 9457062637 पर संपर्क किया जा सकता है।

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने को कंट्रोल रूम, सचल दल गठित कर दिए गए है।
जेके वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक  

जिले में कुल परीक्षा केंद्र- 82
संवेदनशील परीक्षा केंद्र- 21
अति संवेदनशील केंद्र- 03
सचल दलों की संख्या- 06
जोनल मजिस्ट्रेट की संख्या-4
सेक्टर मजिस्ट्रेट की संख्या-16
कक्ष निरीक्षक- 2841
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed