पूरनपुर। स्वामी एजुकेशनल कांप्लेक्स महाविद्यालय में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण सुुनने के लिए मतदाताओं की खासी भीड़ लगी। गुरभाग सिंह ने निर्धारित आयु पूरी कर चुके युवक, युवतियों को वोट बनवाने के लिए नमो एप इंस्टाल कराया और वोट बनवाने के लिए मोबाइल नंबर नोट कराया। अमनदीप मिश्रा, मानस शुक्ला, रवि यादव, सुमित शर्मा, नदीम खान अजहरी, हर्ष प्रधान, रिशु तिवारी, महादेव गायन, गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे। तहसील सभागार में एसडीएम राजेश शुक्ला, तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने बीएलओ, सुपरवाइजर एवं तहसील कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ राजेश कुमार वर्मा, रंजीत सिंह कुशवाहा, अनुभव त्रिपाठी, प्रीति, शाफिया, नूरे आलम, शबनम और सुपरवाइजर सूर्यप्रकाश गंगवार, मोहम्मद फुरकान, वीरपाल, सर्वेश स्वर्णकार, राधाकृष्ण कुशवाहा, सौरभ शंखधार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद