फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bloody clash erupted between two groups many people injured in Pilibhit

Pilibhit News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और तलवारों से किया प्रहार, 12 लोग घायल

Fri, 05 Sep 2025 11:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 11:14 AM IST
सार

जहानाबाद क्षेत्र के गांव बाकरगंज में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। तलवारें भी खिंच गईं। घटना में दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
bloody clash erupted between two groups many people injured in Pilibhit
अस्पताल में घायल को लेकर जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज में बृहस्पतिवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे, बांके और तलवारें चलीं, जिससे 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव और फायरिंग की भी चर्चा है। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज के बलीशेर और सलीम पक्ष के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। बताया जाता है कि दोनों ओर से मुकदमेबाजी होने के साथ आरोपी जेल भी जा चुके हैं। पुलिस ने कई बार दोनों पक्षों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की थी, बावजूद इसके विवाद नहीं थमा। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात घरेलू बातचीत का वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जीआरपी गोलीकांड: एक गोली दो हिस्सों में बंटी, एक सिपाही को लगा...दूसरे से इंस्पेक्टर घायल; सीओ का अजब तर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद के पास भिड़े दोनों पक्ष 
आरोप है कि सलीम पक्ष द्वारा गाली-गलौज की गई, जिससे मामला तूल पकड़ गया और बाकरगंज मस्जिद के पास दोनों गुट आमने-सामने भिड़ गए। जमकर लाठी -डंडे और तलवारें चलीं। इसमें एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। संघर्ष के दौरान पथराव और फायरिंग का भी शोर मचा। घायलों में बलीशेर पक्ष से छोटे शाह, ताहिर, शराफत, दिलशाद, रिहान, जीशान और खातून शामिल हैं।

वहीं सलीम पक्ष से मैराज, तस्लीम, रिजवान, जहीर, सना और इम्तियाज घायल हुए हैं। करीब दस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि फायरिंग और पथराव की पुष्टि नहीं हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहीं हैं। मामले में तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

गाली-गलौज कर महिला की पिटाई की, घायल
अमरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। विरोध करने पर तीन युवकों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। शोर मचने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।

ग्राम नूरपुर निवासी रेहाना पत्नी अब्दुल रशीद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक सितंबर की सुबह करीब दस बजे रियाज अहमद, मुनाजिर और रिजवान ने उससे अभद्रता की। जब उसने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के शोर शराबा करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed