{"_id":"aac9cb4bedc690a347e534f0fa4d1510","slug":"blocks-began-on-sales-of-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों पर शुरू हुई नामांकन पत्रों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों पर शुरू हुई नामांकन पत्रों की बिक्री
Pilibhit
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। नामांकन पत्र देरी से पहुंचने के कारण पहले दिन बिक्री देरी से शुरू हो सकी। पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे।
विज्ञापन
शनिवार की शाम को प्रधानी के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी थी। सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री होनी थी लेकिन एक दिन पूर्व रविवार का अवकाश होने के कारण नामांकन फार्म ब्लाक मुख्यालयों पर समय पर नहीं पहुंच सके। नामांकन पत्र देरी से पहुंचने के कारण दोपहर बाद से बिक्री शुरू हो सकी। इसमें शहर स्थित मैरारी ब्लाक में प्रधान व सदस्य के लिए एक काउंटर लगाया गया। जिसमें प्रधानी के 104 और सदस्य पद के 54 नामांकन फार्म बिके।
विज्ञापन
बरखेड़ा। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए चार काउंटर क्रमश: दो प्रधान और दो सदस्य पद के लिए लगाए गए थे। पहले दिन तीन बजे के बाद से बिक्री शुरू होने के बावजूद प्रधानी के 159 और सदस्य पद के 19 नामांकन फार्म बिके।
विज्ञापन