{"_id":"561fedf3b74680c83ee0b30aa1402576","slug":"block-and-district-committees-will-be-formed-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जल्द होगा ब्लाक और जिला कमेटियों का गठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा ब्लाक और जिला कमेटियों का गठन
पीलीभीत।
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान संघ की बैठक में ब्लाक और जिला कमेटियों के शीघ्र गठन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही एमएलसी के सपा प्रत्याशी को समर्थन देने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
शहर के एक होटल में प्रधान संघ आगरा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बरेली मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने की। पदाधिकारियों ने जिले में प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में मौजूद खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए किए जा रहे कार्यों आदि पर विस्तार से बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष से अपनी कमेटियों का विस्तार करने और ब्लाक स्तरीय कमेटियां शीघ्र गठित करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 10 मार्च के बाद से कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में पिछले दिनों लॉटरी सिस्टम से पूरे जिले के सभी ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों के एक साथ तबादले की निंदा की गई। बैठक के दौरान सपा से एमएलसी प्रत्याशी अमित यादव रिंकू भी इसमें पहुंचे। जिस पर सभी प्रधानों ने उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की। बैठक में सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर, संगठन के मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव नवाब हसन, जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बलकार सिंह सहित कई प्रधान मौजूद रहे।