{"_id":"6883cbcd9b6742569c00b830","slug":"blackmailed-a-student-by-making-an-obscene-video-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-140440-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा को मोहल्ले के ही युवक की ओर से दो माह से परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ले का ही युवक अभयपाल बीते दो महीने से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि युवक ने छात्रा के वीडियो को एडिट कर अश्लील फोटो-वीडियो तैयार किए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
छात्रा का कहना है कि आरोपी लगातार उसे मोबाइल पर कॉल और व्हाट्स एप पर संदेश भेजकर ब्लैकमेल करता आ रहा है। देर रात फोन कर डराता और धमकाता है। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।