फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BKU's indefinite strike begins in protest against waterlogging in the underpass.

Pilibhit News: अंडरपास में जलभराव के विरोध में भाकियू का बेमियादी धरना शुरू

Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
BKU's indefinite strike begins in protest against waterlogging in the underpass.
पूरनपुर में रेलवे स्टेशन के समीप धरना देकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
पूरनपुर। भाकियू (अराजनीतिक) ने रेलवे के अंडरपास में जलभराव, विरोध में ट्रेेन रोककर प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज की गई रिपोर्ट वापस लेने व मैलानी से पीलीभीत के बीच ट्रेनों का आवागमन जल्द शुरू करने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक विपिन सोलंकी को सौंपा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि मैलानी से शाहगढ़ तक बनाए गए रेलवे के अंडरपास में जलभराव से किसानों और अन्य लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है। किसान फसलों को बिक्री को नहीं ले जा पा रहे हैं। जलभराव से ट्रैक्टर, बाइक, कार निकालने से उनके कलपुर्जे खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

समस्या को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए। यही नहीं दुधियाखुर्द में ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया तो कई निर्दोष किसानों के नाम मुकदमा लिख दिया गया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अंडरपास की जगहों पर संपार बनाने की मांग के साथ दर्ज मुकदमों को वापस लेने और मैलानी से पीलीभीत तक ट्रेनें चलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक विपिन सोलंकी को सौंपा। धरना प्रदर्शन में मंजीत सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पाल सिंह यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष बबली देवी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, कलीनगर तहसील अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, दिनेश पाल सिंह, हसीन बानो, रेहाना बेगम आदि शामिल रहे। भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि समस्याओं का समाधान होने तक बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed