{"_id":"64f22b6f15ecea35b0044f16","slug":"bku-submitted-memorandum-to-free-the-sealing-land-from-encroachment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3533-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीलिंग की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए भाकियू ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीलिंग की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
Fri, 01 Sep 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी । संवाद
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव सिमरा तालुके महाराजपुर में सीलिंग की 181 एकड़ भूमि पर माफिया ने कब्जा कर लिया है। उस पर गन्ने की उगाई जा रही है। भारतीय किसान यूनियन ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सिमरा तालुके महाराजपुर में राजस्व अभिलेखों में अंकित सीलिंग की भूमि पर माफिया का कई वर्षों से कब्जा है। ये लोग 181 एकड़ भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं। सीलिंग की भूमि के समीप घनी आबादी है। माफिया प्रतिबंधित तार लगाकर उसमें करंट प्रवाहित कर देते हैं। इससे पालतू पशुओं के साथ ही ग्रामीणों को जान का खतरा बना रहता है। ज्ञापन सौंपने वालों में भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह समेत काफी कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद