फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP's new district executive in Pilibhit

भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, सांसद समर्थकों का दबदबा

Sat, 15 Feb 2020 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
BJP's new district  executive in Pilibhit
पीलीभीत। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें सांसद वरुण गांधी समर्थकों का दबदबा कायम है। कार्यकारिणी में पुराने दिग्गजों को नहीं लिया गया है। कुछ पुराने दिग्गजों ने जूनियरों की कार्यकारिणी में शामिल होने से स्वयं मना कर दिया था।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में अधिकांश चेहरे नए हैं। जिलाध्यक्ष पद चुनाव के वक्त अपने प्रतिद्वंदी रहे गुरुभाग सिंह को कार्यकारिणी में जिला महामंत्री बनाकर संजीव प्रताप सिंह ने विरोधी गुट को साधने का प्रयास किया है। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में दीप शिखा गुप्ता, गोकुल मौर्य, कमलेश गंगवार, तुलाराम लोधी, राकेश सिंह, सुषमा देवी, रेखा परिहार, अमित बाल्मीकि और अमित बाल्मीकि को उपाध्यक्ष, गुरुभाग सिंह, लेखराज भारती, अमित अग्रवाल और दिनेश पटेल को जिला महामंत्री बनाया गया है। दिनेश पटेल पिछली कार्यकारिणी में जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी थे। भारतेंदु सिंह, महादेव गायन, आयुष मिश्रा, अनुराग अग्निहोत्री, संजीव मोहन अग्रवाल, गौरव अवस्थी, मन्नू कश्यप, मंगली प्रसाद वर्मा को जिला मंत्री बनाया गया है। मुकेश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, हेमराज दिवाकर कार्यालय मंत्री और श्याम बिहारी भोजवाल को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। जिला कार्यकारिणी में अधिकांश चेहरे नए हैं। पुराने दिग्गजों के रिश्तेदारों को तरजीह देकर समीकरण साधने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed