फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP MP Varun Gandhi says real issues are unemployment and corruption

भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: जाति-धर्म की बात कर लोगों को भटकाया जा रहा, असली मुद्दे बेरोजगारी-भ्रष्टाचार

Mon, 08 May 2023 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 May 2023 12:19 PM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में जाति, धर्म, क्षेत्रवाद आदि के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। असल में ये मुद्दे हैं ही नहीं। इन पर बात कर सिर्फ लोगों को भटकाया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi says real issues are unemployment and corruption
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी एक दिवसीय दौरे पर रविवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में जाति, धर्म, क्षेत्रवाद आदि के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। असल में ये मुद्दे हैं ही नहीं। असली मुद्दे तो देश के नौजवान, किसान, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार है। इन मुद्दों पर बात न करके सिर्फ लोगों को भटकाया जा रहा है।

विज्ञापन


सांसद ने पूरनपुर ब्लॉक के ग्राम बूंदीबूढ, नोजलहा, गभिया सहराई, रामनगरा, मझारा अर्जुनपुर गुरुद्वारा, भवानीगंज पिपरिया जयभद्र व खमरिया पट्टी में आयोजित जनसंवाद तथा रामनाम कीर्तन आदि कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जनसमस्याएं भी सुनीं। 
विज्ञापन


UP News: निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद वरुण गांधी, निकाय चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब चुनाव हुआ था तो संविदा कर्मचारियों, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र व अन्य को स्थायी करने की बात हुई थी, लेकिन न तो किसी को स्थायी किया गया और न ही मानदेय बढ़ाया गया। देश में सिर्फ जाति और क्षेत्रवाद की राजनीति हो रही है।

'आंदोलन में 400 से अधिक किसान ने दी शहादत'

किसान आंदोलन पर सांसद ने कहा कि आंदोलन में 400 से अधिक लोगों ने शहादत दी थी, लेकिन उनके अलावा कोई भी इस मुद्दे पर नहीं बोला। जब आप पुलिस थानों में जाते हैं तो वहां झुककर बात करनी पड़ती है। चाहे थानेदार व सिपाही आपके बेटे की उम्र का ही क्यों न हो। टैक्स देकर अधिकारियों को तनख्वाह आप देते हैं। जब वो हम लोगों के बीच काम करने आते हैं तो मालिक बनकर आते हैं। हम इसके खिलाफ हैं।

वरुण गांधी ने कहा कि समाज में जो भी गरीब और अमीर हैं, उसको छाती चौड़ा कर स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार है। यही अधिकार दिलाना ही मेरी राजनीति है। देश की सरकार आप ने बनाई है, ऐसे में आप देश के नौकर नहीं, बल्कि देश के मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed