फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP MLA said - the generator got hot and turned off, we could not sleep the whole night

बिजली संकट पर पूरनपुर के विधायक का ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA said - the generator got hot and turned off, we could not sleep the whole night
पीलीभीत। बिजली संकट पर पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बिजली संकट से खुद पीड़ित दिखाई दे रहे हैं। अपना दर्द भी सुना रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली न मिलने पर वह पूरी रात नहीं सो पाए क्योंकि जो जेनरेटर था वह भी गर्म होकर बंद हो गया।
विज्ञापन

पूरनपुर में दो दिन से बिजली आपूर्ति का हाल खराब है। चौबीस घंटे में आठ-दस घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अपना दर्द कहने के लिए जब एक व्यक्ति ने विधायक बाबूराम पासवान को कॉल की। तब विधायक ने कहा- क्या बताएं, लखनऊ और मुरादाबाद से बिजली ट्रिप कर रही है। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि बार बार की ट्रिपिंग और कटौती से नींद खराब हो रही है। सुबह चार बजे सो पाए। इस बात को सुनकर विधायक बोले- मैंने रात में जेनरेटर चलवाकर सोने का प्रयास किया लेकिन जेनरेटर भी गर्म होकर बंद हो गया और वह पूरी रात नहीं सो पाए। जब फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि बिजली की ऊपर से कटौती ठीक है लेकिन स्थानीय स्तर पर भी फाल्ट हैं। इस पर विधायक ने कहा कि वह देखेंगे, कहीं कोई संविदा कर्मचारी तो नहीं शैतानी कर रहे। बिजली समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

इस प्रकरण में विधायक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बातचीत में उन्होंने तार टूटने से सप्लाई बाधित होने का जिक्र किया था जो ऑडियो में नहीं है। जबकि दूसरी बातें ऑडियो में सुनाई दे रही हैं। कहा कि परिचित व्यक्ति से सामान्य बातें हो रही थीं, इसमें वायरल करने जैसा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed