फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP members on the third day the police performance

भाजपाइयों ने तीसरे दिन भी किया थानों पर प्रदर्शन

Sun, 10 Jul 2016 10:49 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
BJP members on the third day the police performance
bjp
 प्रदेश सरकार में पुलिस के गुंडाराज के खिलाफ भाजपा का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अमरिया थाने में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। गजरौला, माधोटांडा में भी भाजपाइयों ने ज्ञापन सौंपा। पूरनपुर में गुटबाजी हावी दिखी। दूसरे गुट ने रविवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गजरौला। प्रांतीय आह्वान पर किशनलाल राजपूत के नेतृत्व में भाजपाई थाने के गेट पर एकत्र हुए। यहां प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यवाहक थानाध्यक्ष सीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा, रनवीर सिंह, डालचंद्र मौर्य, डॉ. महेश योगी, गुरभाग सिंह, नमनप्रताप राजपूत, जोगराज, दीपक अवस्थी, सत्यपाल वर्मा, श्रीकृष्ण सहित कई लोग थे।
विज्ञापन

माधोटांडा। प्रांतीय आह्वान पर अशोक राजा के नेतृत्व में मुख्य मार्ग पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने थाना गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ दुर्गेश मिश्रा को सौंपा। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में कस्बे के मात्र 4-5 कार्यकर्ता ही शामिल हुए। इसमें प्रमुख रूप से अमित बाल्मीकी, राजेश चौहान, महेश मिश्रा, रामपाल पांडे, अखिलेश शर्मा, सौरभ सिंह, निर्भय सिंह, महेश मिश्रा, मनोज राठौर, डॉ. संजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया। प्रांतीय आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने के  बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ रेहान खां  को सौंपा। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। ज्ञापन में चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार, गोकशी, हिंदू उत्पीड़न, भूमाफियों द्वारा अवैध कब्जे समस्याओं को लेकर सुरक्षा की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, संजीव प्रताप सिहं, प्रमोद गुप्ता, संजय सिंह, संजय गुप्ता,  श्याम सिंह, मेजर सिंह, हर्ष अरोरा, अमित गुप्ता, अशीष गुप्ता,  मान सिंह राठौर,  राम प्रसाद,  लाला राम,  राज कुमार बर्मा, खूबकरन मौर्या, राहुल गंगवार आदि मौजूद रहे।

00000
दूसरे गुट ने सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। प्रांतीय आह्वान पर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन के लिए भाजपा जिला नेतृत्व ने कस्बे में शनिवार का दिन निर्धारित किया था। लेकिन गुटबाजी के चलते शनिवार को सभी इसमें शामिल नहीं हुए। रविवार को मुकेश खंडेलवाल व प्रणय बाजपेई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं कोतवाली गेट पर एकत्र हुए। गेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ राजेश्वर सिंह को सौंपा। इसमें पूर्व विधायक सुखलाल, मुकेश खंडेलवाल, प्रणय बाजपेई बीनू, सत्यप्रकाश शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, राज गुप्ता, रामबाबू वर्मा, सुभाष गुप्ता, अतुल वर्मा, सर्वेश वर्मा, विवेक खंडेलवाल, सुनील वर्मा, संदीप खंडेलवाल, आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. हंसराज राठौर, सुप्रोदी जोशी, पवन जायसवाल, पीयूष भार्गव आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed