फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP lagged behind at the booths of its district president and municipal president

Pilibhit News: अपने जिलाध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष के बूथों पर पिछड़ गई भाजपा

Fri, 07 Jun 2024 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
BJP lagged behind at the booths of its district president and municipal president
पीलीभीत। पीलीभीत-बहेड़ी सीट पर भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर पालिकाध्यक्ष अपने ही बूथों पर जितिन प्रसाद के पक्ष में वोट नहीं डलवा पाए।
विज्ञापन

जहां नेहरू इंटर कॉलेज गुलड़िया भिंडारा के दो बूथों पर इंडी गठबंधन का हिस्सा सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार का कब्जा रहा तो नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल भी अपने बूथ पर जितिन के पक्ष में मतदान नहीं करा पाईं।
जिले की लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 380 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर कुल 236544 वोट पड़े। इनमें से 101969 वोट सपा के भगवत सरन गंगवार तो 120263 वोट भाजपा के जितिन प्रसाद के पक्ष में पड़े।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गुलडिया भिंडारा के नेहरू इंटर काॅलेज में चार बूथों पर मतदान हुआ। इसमें से कक्ष संख्या एक में 727 वोट पड़े। इसमें सपा प्रत्याशी के पक्ष में एकतरफा 641 वोट पड़े जबकि जितिन प्रसाद को सिर्फ 66 वोट मिल सके। वहीं कक्ष संख्या दो में 353 वोट सपा के खाते में तो 238 वोट भाजपा के खाते में गए। बता दें इन दोनों बूथों को जिम्मेदारी भाजपा जिलाध्यक्ष के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर पालिकाध्यक्ष को न्यू चुंगी मालगोदाम कक्ष संख्या एक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वह यहां भाजपा के पक्ष में माहौल नहीं बनवा पाईं। यहां जितिन प्रसाद को 195 तो भगवत सरन गंगवार को 448 वोट मिले। इस संबंध में जब पालिकाध्यक्ष का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा।


--दोनों बूथों पर हर चुनाव में भाजपा को कम वोट मिलते हैं, बावजूद इसके इस बार 200 वोट अधिक मिले। इसमें काफी संख्या में मुस्लिमों के वोट भी शामिल रहे।
-संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article