फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP forms government for development and SP looting: Swatantra Dev

भाजपा विकास और सपा लूटपाट के लिए बनाती है सरकार : स्वतंत्र देव

Tue, 22 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP forms government for development and SP looting: Swatantra Dev
जनसभा को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/बीसलपुर/बरखेड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बीसलपुर और बरखेड़ा में सोमवार को चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और बेटियों की सुरक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। भाजपा को वोट देते हैं तो राम मंदिर और सपा को वोट देते हैं तो कब्रिस्तान का निर्माण होता है। भाजपा प्रदेश में विकास करने के लिए सरकार बनाती है। सपा लूटपाट करने के लिए सरकार बनाती है। लेकिन अबकी बार प्रदेश में हिंदू- मुस्लिम लड़ेंगे नहीं बल्कि दोनों मिलकर सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

बीसलपुर में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एसआरएम इंटर कॉलेज में प्रत्याशी विवेक वर्मा और बरखेड़ा में जूनियर हाईस्कूल के मैदान में स्वामी प्रवक्तानंद के समर्थन में सभा को संबोधित किया। बरखेड़ा में दिन में सवा तीन बजे और बीसलपुर में 4:30 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचे। पिछड़े वर्ग वाले इस क्षेत्र में उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा। राष्ट्र का जिक्र किया। बोले कि सिख गुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह के बच्चों सहित हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण राष्ट्र सुरक्षित है। इसको नेहरू परिवार भूल गया है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराकर सम्मान दिलाया। बाबा भीमराव आंबेडकर के पद चिह्नों पर चले और उनकी जयंती पूरे विश्व में मनवाई। सपा पर हमला करते कहा कि अखिलेश यादव ने जिन्ना के साथ सरदार पटेल की तुलना की। कहा कि जब चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बना तो कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया। भाजपा ने पांच वर्ष के शासनकाल में प्रदेश में गरीबों के घर बनाए गए। जो गरीब रह गए हैं उनके घर 2024 तक बन जाएंगे। कहा कि योगी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ। सपा के शासनकाल में बिजली कम आती थी, बिल ज्यादा आता था। भाजपा ने सत्ता आते ही 18 से 20 घंटे तक बिजली की आपूर्ति करवाई। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को बर्बाद होने से बचा लिया। नरेंद्र मोदी यदि प्रधानमंत्री न होते तो देश आतंकवाद का गढ़ बन जाता। कहा कि चुनाव में जाति, धर्म, व्यक्ति के चक्कर में न पड़ें, भाजपा को भारी मतों से जिताएं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने की। संचालन श्याम शरण मिश्रा ने किया। सभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने 12 पत्थर चौराहे से बस स्टैंड चौराहे तक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर लोगों से वोट मांगे। बीसलपुर में पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, सुभाष पटेल, डॉ. एमपी आर्या, कमलेश गंगवार, अशोक गंगवार, अशोक गुप्ता, हरद्वारी लाल, नागेंद्र प्रताप सिंह आदि मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

और सुना गए एक अम्मा का कहानी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहानी सुनाई। कहा कि कि एक अम्मा से पूछा कि वोट किसे दोगी। अम्मा ने कहा अपने बेटे को। आश्चर्य चकित होकर पूछा कि आपका बेटा क्या चुनाव लड़ रहा है। कौन है आपका बेटा, तो बोलीं पूरी उम्र गुजर गई, पक्का मकान नहीं बनवा सके। बिजली, कनेक्शन, शौचालय नहीं बनवा सके। जो मेरे बेटे ने बनवा कर दिया। वह बेटा है नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर नहीं मिली जगह तो खड़े होकर अपना कद बढ़ाते रहे नेता
बरखेड़ा। प्रदेश अध्यक्ष के मंच पर भीड़ थी। आलम यह था कि जो कुर्सियां पड़ी थी, वह फुल हो गई। जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर और कुर्सियों की व्यवस्था की गई। इसके बाद जब प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे तो मंच पर पैर रखने की जगह नहीं थी। बैठने की जगह नहीं मिली, तो कई नेता मंच पर खड़े होकर खुद का कद बड़ा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed