फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP divided the country, youth became unemployed: Shyam Lal

भाजपा ने देश को बांटा, युवा बेरोजगार हुए : श्याम लाल

Sat, 25 Dec 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP divided the country, youth became unemployed: Shyam Lal
सपा की जन संदेश यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जन संदेश यात्रा तहत समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कहा, बीजेपी ने देश को बांटने का काम किया है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट की तो दूसरी तरफ बेरोजगारी का ग्राफ सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

अशोक कॉलोनी स्थित लाला लाजपत राय मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्याम लाल पाल ने कहा कि बीजेपी फूट डालो राजनीति करो की नीति अपना रही है। आरक्षण व्यवस्था खत्म कर रही है। पाल, बघेल व धनगर समाज में जनसंदेश यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि एकमत होने की जरूरत है ताकि सत्ता के नशे में चूर बीजेपी को वोट की ताकत का एहसास कराया जा सके। उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश का विकास नहीं हुआ, युवाओं को रोजगार नहीं मिला। सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा बीजेपी सपा नेताओं के घर आयकर और सीबीआई के छापे डलवाकर डराना चाहती है। जनता सपा के साथ है। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि योगी सरकार में पिछड़ा, अनुसूचित जाति, किसान, महिलाएं और बेरोजगार समेत सभी वर्ग त्रस्त हैं। जनता अब भाजपा के बहकाने में आने वाली नहीं है। इस दौरान जिला महासचिव यूसुफ कादरी, जिला उपाध्यक्ष बालक राम सागर, जिला कोषाध्यक्ष गयासुद्दीन, आजम मीर खां, अमित पाठक, असलम जावेद अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed