फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bisalpur-Pilibhith highway jammed for hours, commuters troubled

Pilibhit News: बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर घंटों लगा जाम, राहगीर परेशान

Sat, 23 Nov 2024 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bisalpur-Pilibhith highway jammed for hours, commuters troubled
बरखेड़ा मार्ग पर शुक्रवार की रात लगा झाम।संवाद
पीलीभीत। बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर बरखेड़ा चीनी मिल के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राॅली के हाईवे पर खड़ा होने से जाम की समस्या बढ़ गई है। शुक्रवार रात करीब दो घंटा हाईवे पर जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को परेशानी की सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर बरखेड़ा के समीप दो चीनी मिलों का संचालन हो रहा है। इनमें छोटी फैक्टरी को आने वाले गन्ना भरे वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कराया जाता है। चीनी मिल आने वाले किसान अपने गन्ना भरे वाहनों को सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। ऐसे में जब बीसलपुर या फिर पीलीभीत की ओर से दो वाहन आमने-सामने से आ जाते हैं, तो वहां पर जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

ऐसा रोजाना होता है बावजूद इसके जिम्मेदार इसको लेकर कोई ध्यान नहीं देते। शुक्रवार की शाम को भी यहां पर करीब एक घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। इसके बाद बमुश्किल एक-एक कर वाहनों को निकलवाया गया, जिस पर जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed