{"_id":"79111fff296e4d63d69d12c2e9a93ee0","slug":"bisalpur-bilsnda-delay-began-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर-बिलसंडा में देरी से शुरू हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर-बिलसंडा में देरी से शुरू हुई मतगणना
Bisalpur
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां निर्धारित समय सुबह सात बजे के बजाय 7.45 बजे मतगणना का कार्य शुरू हो सका। क्षेत्र में प्रधान पद के 78 पदों पर 763 प्रत्याशी जबकि ग्राम पंचायत सदस्य की 950 सीटों के लिए 1063 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। निर्वाचन अधिकारी तिलक सिंह विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
इस दौरान मंडी गेट के बाहर पूरे दिन समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार डंडे फटकारने पड़े। एसडीएम बीपी सिंह बतौर जोनल मजिस्ट्रेट पूरे समय मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से थाना प्रभारी केपी सिंह और सीओ ब्रह्मपाल सिंह पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। विजयी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में अपने गांव तक गए।
विज्ञापन
बिलसंडा। इस विकास खंड की मतगणना गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में सुबह 8.30 बजे शुरू हुई। मतगणना में निर्वाचन अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा माइक से विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे थे और प्रमाण पत्र दे रहे थे। ब्लाक में प्रधान पद की 98 सीटों के विपरीत 735 और ग्राम पंचायत सदस्य पदों की 1188 सीटों पर 1242 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना स्थल पर तहसीलदार नन्हे लाल बतौर जोनल मजिस्ट्रेट पूरे समय मौजूद रहे। प्रेक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, डीएम मासूम अली सरवर और एसपी जवाहर ने दोनों स्थलों पर मतगणना कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन